वॉशिंगटन, फरवरी 23 -- एफबीआई के निदेशक काश पटेल इन दिनों सवालों के घेरे में हैं। बताया जा रहा है एफबीआई के जेट का इस्तेमाल करके उन्होंने इटली की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने विंटर ओलंपिक्स का लुत्फ उठाया। इसके अलावा सोशल मीडिया काश पटेल के लॉकर रूम के वायरल वीडियो को लेकर भी गुस्सा है। हफपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पटेल को अमेरिका और स्लोवाकिया के बीच पुरुषों के सेमीफाइनल मैच में देखा गया। उन्हें फाइनल में भी देखा गया और अमेरिका की जीत के बाद उन्हें अमेरिकी टीम के सेंटर डाइलन लार्किन के साथ लॉकर रूम में जश्न मनाते हुए देखा गया। एक्स पर क्या लिखामैच के बाद इंस्टाग्राम लाइव फीड में काश पटेल, 'बधाई हो अमेरिकी टीम' कहते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपने हाथ से शाका का साइन बना रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक्स पर मैच के बाद जश्न की तस्वीरें सा...