फरीदाबाद, फरवरी 6 -- पलवल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर 1.39 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 24 जनवरी की रात उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने चेहरा नहीं दिखाया और आपत्तिजनक हरकतें कीं। इस दौरान उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई। अगले दिन पीड़ित को कॉल कर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की गई। डर के कारण पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। मामले की जांच के दौरान साइ...