रांची, फरवरी 20 -- रांची। रांची जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए रांची जिला शिक्षा विभाग ने अनूठी पहल की है। इसके तहत अब जिला स्तर से प्रत्येक माह के लिए सभी स्कूलों को 50 प्रश्न उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही वीडियो कॉल से जरिए डीएसई खुद विद्यार्थियों के सीखने का आकलन करेंगे। इसकी शुरुआत कर दी गई है। कुछ स्कूलों में डीएसई बादल राज वीडियो कॉल कर सीधे विद्यार्थियों से प्रश्न पूछ रहे हैं। अब इसे नियमित किया जाएगा। स्कूलों को सामान्य रूटीन कक्षाओं के साथ सामान्य ज्ञान की तैयारी करानी है। डीएसई बादल राज ने कहा कि दिन के अनुसार प्रखंडों में वीडियो कॉल का समय बांट दिया गया है। किसी भी स्कूल में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच औचक वीडियो कॉल कर प्रश्न पूछा जाएगा। यह पहल पहली से आठवीं तक के स्कूलों के लिए है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.