संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। वीडियो कॉल के जरिए अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा ऑपरेशन कराने वाले न्यू आर्या हॉस्पिटल उमरिया बाजार पर आखिरकार प्रशासन की गांज गिर ही गई। एक व्यक्ति के मौत के मामले में शिकायत पर डीएम ने सीएमओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित किया था। कमेटी में एसडीएम धनघटा और सीओ धनघटा भी शामिल रहे। बुधवार को जांच टीम अस्पताल पर पहुंची। हॉस्पिटल को सील कर दिया। वहां भर्ती मरीजों को सीएचसी हैंसर भेजवाया। इसके साथ ही संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई है। चपरा पूर्वी गांव निवासी रेखा पत्नी सुनील कुमार नें बीते दिनों जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उनके द्वारा अस्पताल पर यह आरोप लगाया गया था कि उनके पति की तबियत खराब होने पर उन्हे न्यू आर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.