धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद, प्रतिनिधि सिंह मेंशन के करीब रंजय सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद नंदकुमार सिंह उर्फ मामा की अर्जी को गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने खारिज कर दिया। 11 मार्च को नंदकुमार की ओर से अदालत में आवेदन देकर सशरीर अदालत में उपस्थित करवाने तथा बयान लेने की प्रार्थना की गई थी। इस मामले में अदालत की ओर से हर्ष सिंह का बयान दर्ज कराया गया था। आरोपी नंदकुमार सिंह उर्फ मामा की ओर से वरीय अधिवक्ता समर कुमार श्रीवास्तव ने तर्क देते हुए कहा था कि नंदकुमार रांची स्थित होटवार जेल में बंद है और अदालत में बयान दर्ज करने से पूर्व वह अपने अधिवक्ता से बातचीत करना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में आरोपी को अदालत में सदेह पेश करने का निर्देश जेल प्रबंधन को दिया जाए, लेकिन अदालत ने आवेदन खारिज करते हुए मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.