वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, संवाददाता। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में पीड़िता से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आनंद चौहान के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिरह की। इस दौरान उनके सहयोगी अधिवक्ता संजीव चौबे व कुंदन सिंह और अभियोजन के तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता कोर्ट में मौजूद रहे। जिरह जारी रखते हुए कोर्ट ने तीन फरवरी तिथि नियत की है। वहीं, आरोपी कुणाल के अधिवक्ता अजय सिंह को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन करने के लिए 18 और 19 जनवरी का समय तय किया है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी आनंद चौहान के अधिवक्ता ने पीड़िता से जिरह की, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। पीड़िता ने अदालत को बताया कि फरवरी में उसकी मिड सेमेस्टर परीक्षा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.