रामपुर, जून 5 -- धोखाधड़ी में सजायाफ्ता सपा नेता आजम खां बुधवार को सीतापुर जेल से रामपुर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। यहां महिलाओं पर अमर्यादित बयान समेत दो मामलों में सुनवाई हुई। मालूम हो कि वर्ष 2022 में आजम खां गंज कोतवाली क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने महिलाओं पर अमर्यादित बयानबाजी की थी। जिसके बाद महिलाओं ने एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में एक महिला की तहरीर पर गंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद विवेचना पुलिस ने आरोप पत्र आजम खां के खिलाफ कोर्ट में दाखिल किया था। जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई, जिसमें आजम खां वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। लेकिन, गवाह नहीं पहुंची, जिसके चलते कार्यवाही टल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.