कन्नौज, फरवरी 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। शादी का झांसा देकर एक युवती को उसके प्रेमी ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर अपने घर में रात में बुलाता था। अब शादी से इनकार कर रहा है। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर तकरीबन तीन साल से उसे अपने प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। और उसका वीडियो बना लिया। और वह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रात में अपने घर बुलाता था। और अब युवक व उसके परिवार के लोग शादी करने से मना कर रहे हैं। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन...