बगहा, मई 4 -- पिपरासी,एक प्रतिनिधि। प्रखंड की डुमरी भगड़वा पंचायत के हलुवईयापट्टी गांव के समीप जंगल से भटक कर आए हिरण को रविवार की शाम करीब छह बजे जाल में फंसा कर शिकारियों ने मार डाला। सूचना किसी ग्रामीण ने वन विभाग को दी। वन विभाग को सूचना की भनक लगते ही शिकारी हिरण के शव को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि वन कर्मियों को भेज कर हिरण के शव व जाल को बरामद किया जा रहा है। शिकारियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हिरण वीटीआर के जंगल से भटक कर पिपरासी के हलुवईयापट्टी गांव के दियारे में पहुंचा था। वहां से गेहूं की फसल के कटने पर वह रिहायशी क्षेत्र में आ गया था। उसके शिकार के लिए शिकारियों ने जाल लगाया था। कई दिनों से शिकारी उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। रविवार को शाम हिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.