बगहा, दिसम्बर 15 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वीटीआर में पर्यटन सीजन के शुरूआत होने के साथ ही पर्यटकों का वाल्मीकिनगर के वन क्षेत्र में भ्रमण के लिए आने सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को पटना सचिवालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (एएसओ) के 42 सदस्यीय टीम बिपार्ड के अंतर्गत वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के भ्रमण के लिए वाल्मीकि नगर पहुंची। टीम के टूर मैनेजर शोभा शर्मा ने बताया की बिहार सरकार के द्वारा सभी विभागों के कर्मचारियों को बिहार भ्रमण कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत टीम को वाल्मीकि नगर के वन क्षेत्र का परिभ्रमण करने का मौका मिला है। शनिवार को टीम वाल्मीकि नगर स्थित एलीफेंटा पीट रिसोर्ट्स में पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.