हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वीजी-रामजी विकसित भारत योजना-2025 के प्रचार प्रसार के लिए मंगलवार को गौलापार में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई। इसमें क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने लोगों को योजना के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीणों के लिए मददगार साबित होगी। योजना के तहत अब ग्रामीणों को 100 दिन के बजाए 125 दिन का काम मिलेगा। भाजपा गौलापार मंडल की पहल पर हुई किसान-श्रमिक चौपाल और जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता सांसद भट्ट ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच परिणाम है। कहा कि यह मिशन ग्रामीण भारत को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि स्थायी रोजगार, आत्मनिर्भर आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.