हापुड़, फरवरी 1 -- शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने के लिए तैयार नहीं हैं। रविवार को भी छुट्टी के दिन शहर के विभिन्न मार्गों पर भीषण जाम लगा रहा। जाम के झाम में फंसकर लोगों का बुरा हाल हो रहा था। आए दिन जाम लगने से परेशान लोगों ने जिम्मेदारों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। रविवार को स्कूल, सरकारी कार्यालय, कचहरी, तहसील बंद रहने के कारण वाहनों का दवाब अन्य दिनों की तुलना में कम रहता है। एेसे में लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होती। लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था इतनी बिगड़ गई है कि रविवार को भी हजारों लोगों को जाम के झाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। रविवार को दोपहर को तहसील चौपला पर जाम लगना शुरू हुआ और देखते ही देखते दिल्ली रोड, मेरठ रोड, गढ़ रोड बुलंदशहर रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। गढ़ रोड पर तहसील चौपला से लेकर अतरपुरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.