मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा के वीक्षण कार्य में लगाए गए हाईस्कूल शिक्षकों को वापस कर लिया गया है। दर्जनों शिक्षकों को वीक्षण कार्य का पत्र जारी कर दिया गया था। शनिवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया गया। डीईओ ने कहा कि यह परीक्षा की मैट्रिक है। ऐसे में हाईस्कूल के शिक्षक इसमें नहीं लगेंगे। केवल प्राइमरी और मिडिल के शिक्षक इसमें लगाये जाएंगे। जिन हाईस्कूल शिक्षकों को पत्र जारी कर दिया गया है, वे ड्यूटी नहीं करेंगे। अपने विद्यालय में पठन पाठन का काम करेंगे। जिस हाईस्कूल में केंद्र बना है, वहां के शिक्षक ऑनलाइन कक्षा लेंगे। उन्हें दूसरे स्कूल के साथ टैग किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.