प्रयागराज, फरवरी 24 -- एमएल कॉन्वेंट विद्यालय समूह में संस्थापक कैप्टन वीके वर्मा की दसवीं पुण्यतिथि 'रेवरेंस डे' के रूप में मनाई गई। 15 जुलाई 2025 को वितरित पौधों के संवर्धन का मूल्यांकन कर छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। पुनीत वर्मा ने परिवार व स्टाफ संग हवन किया। उन्होंने संस्थापक को कर्मयोगी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...