आरा, फरवरी 6 -- आरा,निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में विगत दिनों आयोजित चित्रांकन, पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों की ओर से बनाई गई पेंटिंग भी प्रदर्शित की गई। मुख्य अतिथि पीजी राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो कुंदन कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ रामकृष्ण ठाकुर,वित्त पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह थे। इस अवसर पर विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संयोजक सहायक प्राध्यापक सुकेश कुमार ने किया। मौके पर डॉ कुंदन कुमार सिंह ने विभाग की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। वित्त पदाधिकारी ने यह कहा कि ऐसे आयोजन के लिए विश्वविद्यालय हमेशा अग्...