आरा, जुलाई 2 -- आरा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का 28 वां प्रांत महाधिवेशन अरविन्द महिला महाविद्यालय, काजीपुर, पटना में पिछले दिनों आयोजित हुआ। इसमें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्र कार्यकारिणी का गठन कर उद्घोषणा की गई। साथ ही नवनिर्वाचित विश्वविद्यालय मुख्यालय कर्मचारी इकाई संघ का भी गठन हुआ। इसमें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मुख्यालय कर्मचारी संघ का संरक्षक उदय शंकर ओझा, अध्यक्ष सुमन कुमार झा, उपाध्यक्ष रमेश कुमार, सचिव मुत्रा कुमार, संयुक्त सचिव मयंक भूषण, कोषाध्यक्ष राजेश्वरी कुमार मनोनीत हुए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में शरद कुमार, धनंजय कुमार, अभय कुमार सिंह, रेणु कुमारी, अभिषेक कुमार सिंह चयनित हुए। नवगठित कमेटी को कर्मचारियों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...