आरा, मार्च 4 -- -वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में गहरा रोष आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से चार माह के लंबित वेतन भुगतान और नियमित वेतन के सवाल पर प्रदर्शन जारी है। यह प्रदर्शन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के शिक्षक और कर्मियों की ओर से किया जा रहा है। शिक्षक संघ महाराजा महाविद्यालय स्थित वीर कुंवर सिंह की मूर्ति के समक्ष धरना पर बैठे हैं। धरना की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार और सचिव प्रो. मोहम्मद नियाज हुसैन ने कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नियमित नहीं किया जाएगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में गहरा रोष है, आने वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। शिक्षकेतर कर्मचारी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने अपना पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.