आरा, नवम्बर 27 -- -वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का प्रोग्राम किया जारी -आरा मुख्यालय में चार केंद्र सहित चारों जिलों के आठ केंद्रों पर होगी परीक्षा आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर थर्ड सत्र 2024-26 की परीक्षा का प्रोग्राम जारी कर दिया है। पीजी सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा आठ से 13 दिसंबर तक दो पालियों में ली जाएगी। परीक्षा को लेकर विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, बॉटनी, जन्तुविज्ञान, कॉमर्स, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, पर्सियन, प्राकृत एंड जैन शास्त्र, संस्कृत, भोजपुरी, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान विषय को रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में इतिहास, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल और प्राचीन इतिहास ...