आरा, जनवरी 6 -- परीक्षा में शामिल 32 कर्मचारियों को मिली पद प्रोन्नति अधिसूचना जारी शेष कर्मचारियों को दूसरी लिस्ट में मिलेगी पद प्रोन्नति आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय, पीजी विभाग और अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकेतर कर्मियों को नये वर्ष में प्रोन्नति का तोहफा मिला है। प्रोन्नति को लेकर ली गई परीक्षा के बाद पद प्रोन्नति समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण में विश्वविद्यालय मुख्यालय, पीजी विभाग और अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत कुल 32 कर्मचारियों को पद प्रोन्नति दी गई है। कर्मचारियों को निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक सहायक, पुस्तकालय सहायक, प्रधान सहायक, उच्च वर्गीय लिपिक और सहायक जैसे पद पर प्रोन्नति मिली है। बता दें कि पिछले वर्ष 20 दिसंबर को पद ...