आरा, दिसम्बर 16 -- -एथलेटिक्स मीट में कॉलेजों की कम सहभागिता पर कुलपति ने जताई नाराजगी -मार्च पास्ट में शामिल नहीं होने वाले कॉलेजों को किया गया वंचित -बोले कुलपति, खेल में अनुशासन और खेल भावना का होना जरूरी आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय 30 वां अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट मंगलवार से महाराजा कॉलेज में शुरू हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि वीकेएसयू के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने गुब्बारा उड़ाकर और मशाल जलाकर किया। तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट का आगाज बैंड धुन, पटाखे की गूंज और खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुआ। -बाजे एवं पटाखों के गूंज के साथ खिलाड़ियों के मार्च पास्ट ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या प्रो कनकलता कुमारी और संचालन सूची स्नेहा ने किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वे...