वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कमच्छा स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में बुधवार को पुराछात्रा सम्मेलन आवर्तन-2026 के साथ 'भारतीय ज्ञान परम्परा: प्राचीन बुद्धिमत्ता एवं सतत समाधान' विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज में जुटी पुरातन छात्राओं ने अपनी यादें संजोईं और संगोष्ठी के दौरान विचार भी रखे। अंतरराष्ट्रीय अतिथि डॉ. शमा मित्तल ने भारतीय ज्ञान प्रणाली की वैश्विक उपयोगिता और पर्यावरणीय संतुलन में उसकी भूमिका के बारे में बताया। मुख्य वक्ता महाराजा गंगा सिंह विवि की पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रकला पाडिया ने भारतीय चिंतन की दार्शनिक गहराई एवं उसके व्यावहारिक आयामों पर प्रकाश डाला। दूसरी मुख्य वक्ता जननायक चन्द्रशेखर विवि की पूर्व कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने नई शिक्षा नीति एवं सतत विकास लक्ष्यों की चर्चा की। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.