वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक समागम हुआ। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने अभिभावकों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. नैरंजना श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के अकादमिक, सांस्कृतिक गतिविधियों और पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान एक अभिभावक ने बताया कि उनकी तीसरी पीढ़ी इस महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर रही है। छात्र सलाहकार समिति प्रभारी डॉ. मंजू कुमारी ने छात्राओं की समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी दी। समागम में डॉ. शशिकेश कुमार गोंड़, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. वर्षा सिंह, प्रो. शांता चटर्जी, प्रो. आशा यादव, प्रो. पूनम पांडेय, प्रो. मीनू पाठक के साथ सभी विभाग की शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्ता...