नैनीताल, दिसम्बर 15 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी एक बार फिर देशभर से आए पर्यटकों से गुलजार नजर आई। वीकेंड के बाद सोमवार को भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे, जिससे शहर और आसपास के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर रौनक बनी रही। वीकेंड के दौरान पहुंचे पर्यटकों से नैनीताल में चहल-पहल का माहौल रहा। सैलानियों ने स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, वाटर फॉल, हनुमानगढ़ी और सरिताताल जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। नैनीताल झील में नौका विहार करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। शाम के समय सूर्यास्त का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक हनुमानगढ़ी पहुंचे। इसके अलावा पंगोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, सातताल, कैंची धाम और भवाली जैसे आसपास के क्षेत्रों में भी सैलानियों की संख्या में वृद्धि हुई है। पर्यटकों ने नैनीताल के सुहावने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.