कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वीएसएसडी कॉलेज कानपुर में एक दिवसीय आरोहण अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन विभागाध्यक्ष विधि विभाग, प्रो.आरके पांडेय विभागाध्यक्ष बीपीएड-एमपीएड विभाग डॉ विपेंद्र सिंह परमार , डॉ अमिताभ , डॉ. राघवेंद्र सिंह ने किया। समापन के अवसर पर निदेशक डॉ. अंशु सिंह सेंगर , प्रहलाद दीक्षित व अन्य ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र परिषद विधि विभाग के पदाधिकारी विश्वेन्द्र ,प्रभात तिवारी, दिव्या, उत्कर्ष, तस्कीन, नैतिक आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 15 टीमों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में बीपीएड विजेता और लाला हर दत्त राय पुरुष छात्रावास उपविजेता रहा। महिला वर्ग में बीपीए...