कौशाम्बी, फरवरी 28 -- पिपरी थाने के चायल चौकी अंतर्गत गिरिया खालसा गांव में शुक्रवार सुबह दबंग ने साथियों संग मिलकर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष को जमकर पीट दिया। पिटाई से उसको काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर घायल को इलाज के लिए भेजा। कस्बा चायल के अजमतगंज मोहल्ला निवासी राजू पासी विश्व हिंदू परिषद का प्रखंड अध्यक्ष है। उसने बताया कि गिरिया खालसा गांव का एक युवक हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराता है। वह ऐसा करने से युवक को रोकता है। इसी बात को लेकर वह राजू से रंजिश रखने लगा। शुक्रवार सुबह वह किसी काम से गिरिया खालसा गांव गया था। इसी दौरान वही युवक अपने दो साथियों के साथ उसे मिला और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.