सीतापुर, नवम्बर 26 -- सीतापुर। खैराबाद ब्लॉक के रामकोट और मधवापुर गांव में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का डिप्टी सीएमओ डॉ. राजशेखर द्वारा बुधवार को निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने एएनएम और आशा की ड्यू लिस्ट देखी, जोकि पूरी मिली। उन्होंने इस मौके पर गर्भवती की जांच की स्थिति, एमसीपी कार्ड, आहार सामग्री वितरण और हीमोग्लोबिनोमीटर की उपलब्धता की स्थिति को भी परखा। इस मौके पर डॉ. अभिज्ञान सिंह ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बातचीत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...