फरीदाबाद, दिसम्बर 9 -- फरीदाबाद। 27वें रविंद्र फागना मिक्स कॉर्पोरेट नाइट कप के मुकाबले में वीआरसीसी इलेवन ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब नाइट वॉरियर्स को 84 रन से हराया। वीआरसीसी इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। आकाश शर्मा ने 96, मोहसिन बत्रा ने 52 रन बनाए। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब नाइट वॉरियर्स की ओर से राकेश सिंह नेगी ने तीन, मोंटू और नीतीश ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब वारियर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 182 रन ही बना पाई। शिवम ने 93 और सत्यम सिंह ने 22 रन बनाए। वीआरसीसी इलेवन की ओर से अमनप्रीत सिंह ने तीन, रोहन नागपाल, कार्तिक अरोड़ा और मयंक ने एक-एक विकेट हासिल किया। आकाश को मैन ऑफ द मैच और शिवम को फाइटर ऑफ द मैच को दिया गया।

हिंदी हिन्...