सासाराम, मई 8 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा सासाराम विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया। नेतृत्व जिलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने किया। अभियान के दौरान पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सामाजिक व राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। मौके पर दिनेश चौधरी,मंटू बिंद, रविरंजन कुशवाहा, पांचू बिंद, गया बिंद, रामेश्वर शर्मा, चंद्रमा बिंद, रामशरण बिंद, योगेश्वर बिंद, गंगई बिंद, बिष्णु बिंद, मोदन बिंद, सुनील बिंद, अनीश कुशवाहा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...