मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- औराई, एसं। प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय में वीआईपी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार ने की। इस दौरान विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रखंड युवा अध्यक्ष कंचन सहनी, जबकि आइटी सेल के लिए पुरुषोत्तम कुमार सिंह का चयन किया गया। जिला से आए प्रधान महासचिव रामपूजन सहनी, जिला प्रभारी मनोज कुमार सहनी, जिलाध्यक्ष महावीर साहनी, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भोगेंद्र सहनी के साथ औराई विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...