मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर। रेलवे स्टेशन पर मंदिर विवाद को लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय में बैठक हुई। इसमें संगठन के कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज ने शुक्रवार 21 मार्च को मुजफ्फरपुर में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, यातायात को बंद कर चक्का जाम करने का निर्णय लिया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, विश्व हिंदू परिषद प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख एचके ब्रह्मचारी, कृष्ण कुमार भरतिया, महानगर मंत्री अविनाश झा, महानगर सुरक्षा प्रमुख ठाकुर चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.