पलामू, नवम्बर 15 -- मेदिनीनगर। विश्व हिंदू परिषद की पलामू यूनिट ने शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कर उन्हे याद किया। जिला पालक दामोदर मिश्र ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने का मूल उद्देश्य जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान को सम्मान देना है। जिला मंत्री अमित तिवारी ने कहा कि जनजातीय समाज के विकास और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस आयोजन लक्ष्य है। बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जनजातीय समुदाय हमारी सांस्कृतिक धरोहर के महत्वपूर्ण अंग हैं। राजीव गोयल, किशोर पांडेय, पप्पू लाठ, सुधाकर तिवारी, विकास कश्यप, विवेक सिंह, दिलीप गिरी, सुरेश वर्मा आदि मौके पर सक्रिय रहे।

हिंदी...