आगरा, जनवरी 12 -- एटा में हुई दो दिवसीय प्रांत कार्य योजना की बैठक नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। शालू गुप्ता अब कासगंज और एटा जनपद की दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका, दीपक गुप्ता चेयरमैन जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं गोविंद मेहरे बजरंग दल के जिला संयोजक बनाए गए हैं। जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर जिला सत्संग का भी दायित्व रहेगा। जनपद के सभी नवीन दायित्व वाले पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू, जिला मंत्री नवीन सक्सेना, विभाग मंत्री विनय पन्नू, प्रांतीय अधिकारी जगदीश बिरथरे व मोहित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष संजय गौड़ व राजेंद्र मौर्य, जिला सह मंत्री अभिषेक सोनी, विक्रम सिसोदिया, अमित पाटकर, राकेश आचार्य आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...