लोहरदगा, मार्च 16 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड बस्ती में विश्व हिंदू परिषद, सेन्हा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत सेन्हा प्रखण्ड के प्रखण्ड अध्यक्ष रंजीत कुमार साहू ने की। रंजीत ने कहा कि होली हमारे धर्म-संस्कृति का विशिष्ट त्यौहार है। यह हमें एक सूत्र में पिरोती है। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शिवाजी उर्फ मंटू, महामंत्री राम लगन महतो, सह मंत्री संतोष महतो, सचिन कुमार साहू, विनय साहू, सत्यम कुमार, नागेन्द्र साहू, महावीर साहू, नवल साहू, आकाश साहू, नवीन साहू, चंदन महतो, संजय साहू, दीपक साहू, लक्ष्मण साहू सहित सेन्हा प्रखण्ड के कई महिला-पुरुष मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.