हाथरस, जनवरी 16 -- हाथरस। विश्व हिंदू परिषद की आवश्यक जिला बैठक गुरुवार को शहर के बुर्जवाला कुआं स्थित बौहरे दीनानाथ गेस्ट हाउस में हुई। जिसकी अध्यक्षता भानुप्रताप सक्सेना ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, धर्म जागरण एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना तथा समाज में सेवा, संस्कार और सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करना है। उन्होंने हिंदू सम्मेलन को सम्पूर्ण समाज की सहभागिता के साथ भव्यता से सम्पन्न करने का आव्हान किया। साथ ही रामोत्सव के कार्यक्रम राम नवमी से हनुमान जन्मोत्सव तक प्रत्येक प्रखण्ड, खण्ड, उपखण्ड व ग्राम समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.