हजारीबाग, अप्रैल 6 -- बरही, प्रतिनिधि। रामनवमी और दुर्गा अष्टमी के मौके पर दुर्गा वाहिनी और विश्व हिंदू परिषद ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में विधायक मनोज कुमार यादव, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, विहिप के मंत्री गुरुदेव गुप्ता,नंदकिशोर कुमार, अरविंद कुमार, बिरेंद्र आदि शामिल थे। बुलेट बाइक पर सवार दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने बरही चौक पर शौर्य का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...