रामगढ़, दिसम्बर 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। बांग्लादेश में निर्दोष हिंदू नागरिक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में अनुशासित और शांतिपूर्ण आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता विहिप जिला मंत्री छोटू वर्मा ने की। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष अतुलेश सिंह, रामा शर्मा, कृति गौरव, अनामिका श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व आम नागरिक उपस्थित रहे। आक्रोश रैली रामगढ़ छावनी परिषद मैदान से प्रारंभ होकर नगर के हृदय स्थल सुभाष चौक तक निकाली गई। इस दौरान "बांग्लादेश मुर्दाबाद", "यूसुफ मुर्दाबाद", "हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो" जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर...