मथुरा, अगस्त 6 -- विश्व हिंदू परिषद महानगर द्वारा बुधवार को विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी प्रियंका तथा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल के नेतृत्व में जिला कारागार मथुरा में अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और कैदियों को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका ने बताया कि संगठन की मंशा है कि जो भाई अपनी बहनों से दूर हैं और उनकी कलाई सुनी रहती है, उनको रक्षा सूत्र बांधा जाए। जेल की सभी अधिकारियों कर्मचारियों सहित करीब 150 कैदियों को रक्षा सूत्र बांधा गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी तनु भारद्वाज, जिला संयोजिका पिंकी चौधरी, रूबी चौधरी, विश्व हिंदू परिषद महानगर मंत्री गोकुलेश गौतम एडवोकेट, जेल अधीक्षक अंशुमान गर्ग, जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.