रामगढ़, सितम्बर 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ ने कैंसर पीडित व्यक्ति की आर्थिक मदद की। बताया गया कि व्यक्ति को मुंह का कैंसर है। व्यक्ति को 5100 सौ रुपए की मदद की। यह रकम युवा समाजसेवी दिव्या कुमारी ने व्यक्ति की पत्नी को प्रदान किया। मौके पर ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने बताया कि लगभग 5 वर्षों से व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है। उनके इलाज में लगभग 5 लाख से अधिक खर्च हो गया है। अब परिवार की आर्थिक स्थिति एकदम खराब हो गई है। पीडित व्यक्ति की पत्नी ने विहिप के कार्यकर्ताओं से मदद की गुहार लगाई थी। विहिप के जिला मंत्री छोटू वर्मा ने यह सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि भविष्य में हर संभव मदद किया जाएगा। मौके पर आरती देवी, मंजू देवी, रूबी देवी, पूनम देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, शोभा देवी, पुरानी देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.