सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विजयदशमी पर्व के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई की ओर से बर्डपुर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में नगर अध्यक्ष अर्जुन मद्धेशिया की अध्यक्षता में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम्परागत वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच तलवार, भाला, त्रिशूल सहित विभिन्न शस्त्रों का पूजन किया गया। कार्यक्रम में विहिप के जिला सहमंत्री जय प्रकाश ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है। शस्त्र पूजा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो हमें आत्मरक्षा और धर्मरक्षा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि शस्त्र का उद्देश्य कभी आक्रमण नहीं, बल्कि केवल रक्षा और धर्म की स्थापना है। बौद्धिक करते हुए मनीष कुमार उमर वैश्य ने कहा कि शस्त्र पूजन केवल धार्मिक परम्परा ही नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.