लखीसराय, मार्च 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार पचना रोड के निकट किऊल नदी स्थित महावीर घाट मंदिर परिसर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद ने जिला एकत्रीकरण के तहत बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता बजरंग दल जिला संयोजक अमन कुमार, संचालन विहिप जिला मंत्री बंटी कुमार एवं जिला बलोपासना प्रमुख नवीन सोनी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण बिहार के विहीप प्रांत सह मंत्री संजय कुमार शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से 27 अप्रैल को दक्षिण बिहार प्रांत स्तरीय वीर बजरंगी शौर्य यात्रा कार्यक्रम गणवेश के साथ साथ भाग लेने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रखंड स्तरीय टीम का गठन किया गया। बंजरग दल के कर्तव्य एवं आयाम कार्यक्रम से कार्यकर्ता को अवगत कराया गया। जिले में हो रहे लव जेहाद, धर्मांतरण एवं गौ हत्या रोकने का संकल्प कराया गया। जन जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.