संभल, जनवरी 11 -- विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद संजय ठाकुर की माता शकुंतला देवी का 30 दिसंबर को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। रविवार को शहर के हल्लू सराय स्थित चामुंडा मंदिर के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गबंशी, जिला जज एटा अहमद उल्ला खां, बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने शकुंतला देवी की साधारण जीवनशैली, समाज सेवा और परिवार के प्रति समर्पण की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.