गढ़वा, मार्च 25 -- गढ़वा। सिविल सर्जन ऑफिस में मंगलवार को रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार द्वारा विश्व हिंदू परिषद को उत्कृष्ट रक्तदान सेवा के लिए सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि के रूप में जिला सेवा प्रमुख चंदन स्वामी और नगर सेवा प्रमुख बजरंग कुशवाहा ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्राप्त किया। रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए विश्व हिंदू परिषद की सेवाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान महादान के महत्व पर जोर देते हुए इसे समाज के लिए एक पुण्य कार्य बताया। गढ़वा में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में विश्व हिंदू परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इस सम्मान से रक्तदान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.