वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग की ओर से रविवार को दो दिवसीय सेवाकुंभ शुरू हुआ। महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में हुए आयोजन में सेवा विभाग की केंद्रीय समिति के मार्गदर्शक मधुकर राव दीक्षित मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सेवा के विभिन्न आयामों पर हो रहे कार्यों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि संत रविदास मंदिर के महंत आचार्य भारत भूषण महाराज ने सामाजिक समरसता का महत्व बताया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. कमलाकर त्रिपाठी और रवि प्रकाश पंड्या के संपादकत्व में प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया गया। इस दौरान विहिप के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख आनंद हरबोला, आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश गर्ग, राधेश्याम द्विवेदी, सतीश जैन, अनिल यादव, सीमा सिंह, प्रेम प्रकाश कपूर, मनीष कपूर, भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.