रांची, फरवरी 14 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। विश्व हिन्दू परिषद के पिठोरिया खंड अध्यक्ष सह उरुगुट्टू निवासी लाल रणविजय नाथ शाहदेव उर्फ रंजन शाहदेव को धनबाद जीआरपी ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। रंजन शाहदेव गुरुवार को 11 बजे अपने घर से पिठोरिया जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने प्रशासन को सूचित कर रंजन शाहदेव की खोजबीन की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को जीआरपी धनबाद से परिजनों को रणविजय शाहदेव के बरामद होने की सूचना मिली। अस्पताल में भर्ती पीड़ित ने बताया कि अज्ञात आदमी द्वारा ने उन्हें नशा दे दिया था। परिजनों द्वारा देर शाम धनबाद से रंजन को घर लाया गया। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने कहा कि उनके स्वस्थ होने के बाद घटना की जानकारी के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...