कन्नौज, फरवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थानीय प्रभाग ने श्री रामायण संस्कार परीक्षा का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में कराया। नगर के गैलेक्सी पब्लिक स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल सहित कई स्कूलों में यह परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, जीवन मूल्यों तथा रामायण के महान संदेशों से जोड़ना है। परीक्षा का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामचरित मानस के मर्मज्ञ भानुजी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में बच्चों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ना बेहद जरूरी है। रामायण मात्र ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की पूर्ण कला है। परीक्षा में लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा में रामायण की प्रमुख घटनाओं, पात्रों ...