बहराइच, फरवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। शहर स्थित जिला पंचायत सभागार में विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक जिलाध्यक्ष तरुण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रृंखला में विभिन्न आया जनो की रूप रेखा बनी। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू ने कहा कि संत रविदास जिनका सनातन संस्कृति की मजबूती में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। इन्होंने अपनी सशक्त रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रांत के सह समरसता प्रमुख राजकुमार सोनी ने उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला। बैठक में आगामी 6 महीने की योजना रचना तैयार की गई। संगठन विस्तार एवं फेर बदल के तहत कुछ निम्न दायित्वो की रचना भी की गई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष केशव राम गौतम, जिला गौ रक्षा प्रमुख जानकी प्रसाद तिवारी, ...