बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता विश्व हिंदू परिषद बांग्लादेश में जिहादी मानसिकताओं से ग्रसित लोगों द्वारा हिंदुओं की निर्मम हत्या करने पर देश में आक्रोश है। आतंकवाद के विरोध में बुधवार को पुतला दहन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...