मेरठ, जनवरी 4 -- मवाना। नगर में आज होने वाले विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है। मुख्य अतिथि प्रवीण भाई तोगड़िया के पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार कुल 16 प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इनमेंमुख्य रूप से नगर का मुख्य हाईवे, फलावदा तिराहा, थाना तिराहा, बड़ा महादेव शिव मंदिर, गंग नहर पुल, भद्रकाली गेट सहित अन्य संवेदनशील स्थान शामिल हैं। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.