प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- कुंडा, संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को कुंडा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आक्रोश यात्रा निकाली और मुख्य चौराहे पर पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। विश्व हिंदू परिषद कुंडा के जिला सहमंत्री सौरभ के निर्देशन में मंगलवार को कुंडा नगर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आक्रोश यात्रा निकाली गई। आक्रोश यात्रा पुराने रोडवेज बस स्टेशन से शुरू हुई तो नगर भ्रमण करते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया। इस मौके पर कुंडा के प्रखंड मंत्री संदीप, प्रखंड उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय, मोहित, सौरभ मोदनवाल, अनूप, डॉ. अर्पित सागर, अंकित आदि ने सहभागिता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.