आगरा, फरवरी 22 -- श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर महाराज का दीक्षा स्मृति समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण मंगलाचरण से हुआ, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण में भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात कमला नगर महिला मंडल ने सामूहिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने श्रद्धाभाव से सराहा। दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष धर्मसभा एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भक्तों ने अष्टद्रव्य की सुसज्जित थालियों के साथ संगीतमय पूजन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर कमला नगर मंदिर समिति ने बाहर से आए अतिथियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। तत्पश्चात उपाध्यायश्री वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.